BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 11:26 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित हुआ मुख्य समारोह, सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने किया अतिथियों का स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित हुए समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया एवं विशिष्ट अतिथि स्कूल की उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार थे। अतिथियों के परेड ग्राउंड पहुचने पर स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने स्वागत किया। 
स्कूल के जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि हेलीपैड ग्राउंड पहुचने से पहले मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने स्कूल के परिसर में बने स्मृतिका पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर स्कूल के आर्मी, नेवी एवं एयरफोर्स तीनो विंग टुकडियो की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया एवं सभी कैडेट्स को देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि अनुशासन से ही संभव है। अनुशासित जीवन, नियमित दिनचर्या तथा समय का सही प्रबंधन व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनाता है और उसे लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर करता है। अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में प्रौद्योगिकी का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। तकनीक का सही और सकारात्मक उपयोग देश की प्रगति में सहायक हो सकता है, किंतु यह भी आवश्यक है कि तकनीक हमारे ऊपर हावी न हो, बल्कि हम तकनीक को नियंत्रित करें। उन्होंने कैडेटों को देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद रखने और देश के हित में अपना सबसे बड़ा योगदान देने की सलाह दी। 
इस अवसर पर स्कूल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रसायन विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक ज्ञानेश्वर सिंह़, अंग्रेजी की अध्यापिका  जयंती सक्सेना, संस्कृत के अध्यापक पी सी चंद्रशेखरन, कार्यालय अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, लिपिक संजय कुमार मीना, सामान्य कर्मचारी रतन गुर्जर, हरफूल सिंह, मनोज, सफाई कर्मचारी राहुल हरिजन एवं कैडेट अधिराज आदि को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE