खरगोन। नगर के पार्षदों ने कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर मतदाता सूची से नाम हटाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पार्षदों का आरोप है कि आगामी चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से प्रारूप-7 के माध्यम से थोक व फर्जी आपत्तियाँ लगाई जा रही हैं। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
इसी तरह क्रांतिसूर्या टंट्या मामा की प्रतिमा स्थापना हेतु लगभग ₹ दस लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। स्वीकृति अनुसार प्रतिमा कांस्य अथवा पत्थर की होनी थी। परंतु संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्धारित मापदंडों के विपरीत एफ.आर.पी. (फाइबर) मटेरियल की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000/- से ₹1, लाख मात्र है। यह शासकीय धन के दुरुपयोग एवं जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ का गंभीर मामला है। उक्त अनियमितता से नगर पालिका परिषद की छवि धूमिल हुई है तथा जनता में आक्रोश व्याप्त है।