मनासा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर चचोर द्वारा बुधवार को ग्राम साल्याखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध (कब्ज), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, नेत्र रोग, श्वेत प्रदर, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त एवं प्रमेह (मधुमेह) सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं। शिविर में कुल 72 रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर डॉ. तुलसीराम अलावे, यतेंद्र राजावत, हुकुमचंद सूर्यवंशी, भूपेंद्र सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना मेघवाल एवं आंगनवाड़ी सहायिका घिसीबाई फरक्या ने सेवाएं प्रदान कीं।
इसी क्रम में मंगलवार को जनकपुर में आयोजित आयुष शिविर में 86 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जनकपुर शिविर में डॉ. नाथूसिंह मोर्य, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. धीरज डाबर सहित आयुष स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।