BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2026, 7:52 pm
REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में हुई जिला पोषण समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले में सैम व मैम श्रेणी के शत-प्रतिशत बच्चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नीमच अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में कलेक्टर चंद्रा ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी सैम (SAM) एवं मैम (MAM) श्रेणी के बच्चों का पंजीयन आगामी 15 फरवरी तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी बच्चा पंजीयन से वंचित न रहे। साथ ही बच्चों के नियमित फॉलोअप एवं श्रेणी सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीयन से शेष बच्चों का शीघ्र चिन्हांकन कर उन्हें पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज करने तथा सभी प्ले स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का भी पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 21 दिवस से अधिक अवधि की शालापूर्व अनौपचारिक शिक्षा को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

प्रतिमाह जारी होने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैंकिंग में डी एवं ई श्रेणी में आने वाली कार्यकर्ताओं को कार्य में सुधार के लिए चेतावनी पत्र जारी करने तथा सुधार नहीं होने की स्थिति में एसडीएम के माध्यम से सेवा समाप्ति की कार्रवाई करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए।

बैठक में पोषण आहार वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सेक्टर जावद-02, जावद-01 एवं अठाना के पर्यवेक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी बच्चों की नामवार सूची संधारित करने के निर्देश सेक्टर पर्यवेक्षकों को दिए गए।

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों पर उपस्थित कराने, पोषण आहार का नियमित वितरण सुनिश्चित करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों के परिवारों में नियमित गृह भ्रमण करने के निर्देश दिए। बैठक में शेष आभा आईडी एवं अपार आईडी का कार्य भी 15 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत द्वितीय प्रसव के लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण एवं जावद को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. खद्योत, जिला परियोजना सहायक दिलीप व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी एमएस मांगरिया, सहायक संचालक वैभव बैरागी, जिला परियोजना सहायक महेश कुमार, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक समन्वयक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE