BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 2:31 pm
KHABAR : रतलाम में ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में गिरावट, प्रदेश में 31 जनवरी तथा 1-2 फरवरी को बारिश होने की संभावना, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन ठंडी और सर्द हवाओं ने लोगों को कपकपा दिया। सूरज बादलों के बीच लुकाछिपी करता रहा, हालांकि धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के तापमान में 3.8 डिग्री और रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।


मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है।


गुरुवार को शहर में सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली थी, जबकि शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन लगातार चल रही ठंडी हवाओं से ठिठुरन बनी रही।


बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से प्रदेश में 31 जनवरी तथा 1-2 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। इससे पहले कोहरे का असर बना रह सकता है।


तापमान का हाल
गुरुवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते 24 घंटे में दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE