खरगोन। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के तत्वावधान में रविवार 1 फरवरी को खरगोन स्थित अभ्युदय यूनिवर्सिटी कैंपस में राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सवदृ2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में खरगोन पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल, एसडीएम सत्येंद्र कटारे, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, धुलकोट विधायक केदार डावर, मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावे, वरिष्ठ पत्रकार अजीजुद्दीन शेख, प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या से पधारे संत रामलला सरकार रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। वहीं अनादी टीवी की एंकर पारुल केशवानी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, रंजीत सिंह ठाकुर, आमिर शेख, श्याम कुशवाह सहित संगठन के अन्य राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।
महोत्सव के दौरान पत्रकारों के सम्मान, कल्याण और एकजुटता को लेकर सार्थक संवाद हुआ तथा पत्रकारिता के मूल्यों, सुरक्षा और सामाजिक दायित्व पर जोर दिया गया। आयोजन ने पत्रकार समाज में नई ऊर्जा, एकता और आत्मविश्वास का संचार किया।