दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जहां साले और बहनोई में दे दनादन शुरू हो गया। रिश्तेदारों को सरेआम लड़ता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
यह वीडियो भांडेर रेस्ट हाउस के सामने बाजार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, इमरान नाम का शख्स कई महीनों बाद वापस अपने घर लौटा था। जिसे देखकर उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और इमरान की पहली पत्नी और उसके भाईयों (साले) ने जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव भी किया।
बताया जा रहा है कि इमरान पहली पत्नी के साथ रहता था। लेकिन अप्रैल 2025 में वह अपनी साली को लेकर भाग गया था। कई महीनों बाद जब वह घर लौटा तो उसकी पहली पत्नी और साले आग बबूला हो गए और जमकर पिटाई कर दी। वहीं इमरान की दूसरी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई।