सोनकच्छ। विक्रम संवत 2083 एवं हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर सोनकच्छ में भव्य अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन संस्था समरस सोनकच्छ द्वारा विधायक डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन सनातन संस्कृति, भारतीय परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं का अद्भुत संगम बना।
कार्यक्रम में देशभर से पधारे विख्यात कवियोंकृशशिकांत यादव ‘शशि’ (संचालन, देवास), जगदीश सोलंकी (कोटा), अशोक चरण (जयपुर), दिनेश ‘देसी घी’ (शाजापुर), प्रीति पांडे, प्रज्ञा ‘अमन अक्षर’ (इंदौर) एवं मुन्ना ‘बैटरी’ (मंदसौर)कृने ओजस्वी, भावपूर्ण एवं हास्य से भरपूर काव्य प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर ग्राम संवरर्सी के अमर शहीद संजय सिंह मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके पिता लाल सिंह मीणा एवं परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही ग्राम के उन सभी वीर जवानों को नमन किया गया, जो देश सेवा में समर्पित हैं।
परिवार की देशसेवा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि शहीद के बड़े भाई रामप्रसाद मीणा सेना से सेवानिवृत्त हैं, छोटे भाई हेमंत मीणा वर्तमान में अंबाला में सेवारत हैं तथा राजवीर सिंह मीणा प्रशिक्षणरत हैं। यह समर्पण, त्याग और राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।