BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 5:02 pm
BIG NEWS : एमपी राज्यसभा चुनाव, अब कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव का उम्मीदवारी से इंकार, राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी बोले- दिल्ली हाईकमान में मंथन जारी, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस में नहीं बचा नेतृत्व, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज अरुण यादव ने भी उम्मीदवारी से इंकार कर दिया है। बुरहानपुर में एक कार्यक्रम में अरुण यादव ने कहा -मैं उम्मीदवार नहीं हू। इससे पहले दिग्विजय सिंह, जीतू समेत कई कांग्रेसी उम्मीदवारी से हटने के बयान दे चुके हैं।


बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर चुकी
राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा- मध्यप्रदेश से राज्यसभा में जो राज्य के हित में होगा वह निर्णय लिया जाएगा। उम्मीदवारी को लेकर दिल्ली हाईकमान में मंथन जारी है। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिम्मेदारियां अपने हिसाब से तय नहीं होती। बीजेपी में एक रंग में रंगे होने का काम होता है। प्रदेश के सभी कांग्रेसी वरिष्ठ नेताओं का बड़प्पन है जो अपनी बात रख रहे हैं। प्रदेश और संविधान के लिए उचित निर्णय लिया जाएगा। कहा- बीजेपी को अपनी नहीं कांग्रेस की चिंता ज्यादा है। बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी कर चुकी है। कांग्रेस हर स्तर पर अपने मोर्चा के साथ सतर्क है।


विफल नेतृत्व के कारण पीछे हट रहे
मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा- कांग्रेस में नेतृत्व नहीं बचा है। सभी पदाधिकारी और नेता विफल नेतृत्व के कारण पीछे हट रहे है। दिल्ली से लेकर प्रदेश में गुटबाजी कर पद के लिए लड़ने वाले कांग्रेसियों का पीछे हटना ही इसका पुख्ता प्रमाण है। बीजेपी से नहीं कांग्रेस को अपनी पार्टी से ही डर है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE