BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 10:50 am
KHABAR : मुंगावली अभिभाषक संघ चुनाव, रितेश मोदी अध्यक्ष, कई पदों पर निर्विरोध चयन, शांतिपूर्ण मतदान में तय हुआ नया नेतृत्व, पढे़ अलीम डायर की खबर 

Share On:-

अशोकनगर। आज मुंगावली न्यायालय में अभिभाषक संघ के चुनाव किए गए जिसमें एडवोकेट रितेश मोदी दूसरी अभिभाषक संघ मुंगावली के अध्यक्ष बने जिन्होंने 29 वोटो से जीत हासिल की। तो वही उपाध्यक्ष एडवोकेट राशिद खान बने जो निर्विरोध चुने गए। तो वही सचिव के पद पर अबरार खान जमीदार ने जीत हासिल की। तो वहीं सह सचिव के लिए जयपाल यादव निर्विरोध चुने गए। इसी के साथ कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल यादव जो की निर्विरोध चुने गए। तो वही ग्रंथपाल पद के लिये कोमल सिंह सुनेरिया जीत हासिल की।


इस प्रकार अभिभाषक संघ मुंगावली के 6 पदों में से तीन पदों पर चुनाव किए गए एवं तीन पद निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें रितेश मोदी को 84 वोट राधा मोहन तिवारी को 55 एवं विजय सिंह कुशवाहा 18 वोट मिले।


इसी के साथ सचिव पद के लिए दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें अबरार खान जमीदार को 85 वोट तो वही अमर सिंह नरवरिया को 74 वोट मिले।


तो वही ग्रंथपाल पद के लिए दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जिसमें कल्याण सिंह अहिरवार को 32 वोट तो वही कोमल सिंह सुनेरिया को 126 वोट मिले। निर्वाचन समिति अभिभाषक संघ मुंगावली में एडवोकेट के, एल कुशवाह, एडवोकेट हरिओम त्रिवेदी, एडवोकेट आनंद श्रीवास्तव द्वारा अभिभाषक संघ मुंगावली का चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।


मतगणना के पश्चात अभिभाषक संघ मुंगावली के समस्त पदाधिकारीयो को समस्त वकीलों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत कर उन्हें मिठाई खिलाकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE