BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2026, 3:17 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ, बोले- सभी फिल्‍ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्‍त करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनगणना 2027 के तहत नियुक्‍त सभी फील्‍ड ट्रेनर्स तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण को अनुशासन के साथ गंभीरतापूर्वक प्राप्‍त करें। अपनी शंकाओं, समस्‍याओं का समाधान प्रशिक्षण दौरान करवाएं। मास्‍टर ट्रेनर्स भी प्रशिक्षण की गुणवत्‍ता पर विशेष ध्‍यान दें। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयुष भवन नीमच में जिले के सभी 38 फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कही। इस मौके पर एडीएम बीएस कलेश, डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन, संभाग प्रभारी उप संचालक राजेश कुमार मोर्या एवं जनगणना के जिला प्रभारी संदीप धोरे भी उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने कहा कि जनगणना के संबंध में सभी फील्‍ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं सुपरवाईजर जितनी गंभीरता से प्रशिक्षण लेंगे। फिल्‍ड में उन्‍हें अपना कार्य करने में उतनी ही अच्‍छी मदद मिलेगी और जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराया जा सकेगा। एडीएम बीएस कलेश ने जनगणना 2027 के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को उप संचालक एवं संभाग प्रभारी मोर्या ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मास्‍टर ट्रेनर्स मनोज जैन ने किया अतं में डिप्‍टी कलेक्‍टर पराग जैन ने आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE