बड़वानी। जिला आपूर्ति अधिकारी भरत सिंह जमरे ने साफ किया है कि जिले में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, इसके बावजूद कुछ स्थानों पर लोग घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बेवजह भीड़ और परेशानी बढ़ रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और घबराकर खरीदारी न करें, क्योंकि ईंधन और गैस की सप्लाई लगातार और मांग के अनुसार जारी है।
साथ ही जिला प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अप्रमाणित सूचनाओं और अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें।