BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 25, 2026, 4:43 pm
KHABAR : एमपी में धमकियों का सिलसिला जारीरू जबलपुर-भिंड में पासपोर्ट और पोस्ट ऑफिस को बम उड़ाने की कही बात, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर/भिंड। मध्य प्रदेश के जबलपुर और भिंड में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना पर बम और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। दोनों जगहों की बिल्डिगों को खाली कराया गया। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक नहीं मिला। वहीं पोस्ट ऑफिस अधिकारियों को मेटल डिटेक्टर लगाने की सलाह दी गई है। फिलहाल पुलिस धमकी भरे ईमेल की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


जबलपुर में पासपोर्ट अधिकारी को आया धमकी भरा ईमेल
एमपी में बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल आने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला जबलपुर और भिंड से सामने आया है। जबलपुर में पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद बम और डॉग स्क्वाड की टीम सक्रिय हुई और पासपोर्ट-पोस्ट कार्यालयों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ नहीं मिला। वहीं एहतियात के तौर पर चेकिंग तेज कर दी गई है।


भिंड में डाकघर और पासपोर्ट शाखा को उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भोपाल सर्किल ऑफिस को भेजी गई थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। डाकघर अधिकारियों ने बिना देरी किए डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना पुलिस, एडिशनल एसपी संजीव पाठक और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के मद्देनज़र डॉग और बम स्क्वाड टीमों को बुलाकर पोस्ट ऑफिस और आसपास के पूरे क्षेत्र में सर्चिंग की गई।


पुलिस ने पूरे इलाके को सैनिटाइज किया और हर संदिग्ध वस्तु की जांच की। हालांकि प्रारंभिक सर्चिंग में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। इस मामले में अब साइबर टीम सक्रिय हो गई है और ईमेल का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि धमकी कहां से और किसने भेजी है। ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE