BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2026, 11:47 am
BIG NEWS : नीमच में महाअष्टमी मेले को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, कई मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, अब दो दिन इन रास्तों से कर सकेंगे आवाजाही, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नवरात्रि महाअष्टमी पर्व पर भादवा माता मेले के आयोजन को देखते हुए नीमच शहर से नीमच-मनासा मार्ग अल्हेड फंटा तक यातायात व्यवस्था में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यह व्यवस्था 26 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे से 27 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगी।

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। महाअष्टमी मेले के दौरान भादवा माता दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए यातायात दबाव और अव्यवस्था रोकने के लिए मार्ग परिवर्तन किया गया है।

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध-
निर्धारित अवधि में निम्न मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा- नीमच से मनासा मार्ग,
मनासा से नीमच मार्ग, भाटखेड़ा फंटा से नीमच मार्ग, जैतपुरा फंटा से नीमच एवं मनासा मार्ग, मालखेड़ा फंटा से नीमच मार्ग, डाक बंगला से जैतपुरा मार्ग, नीमच शहर एवं नीमच-मनासा मार्ग पर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

परिवर्तित मार्ग व्यवस्था-
मनासा से नीमच आने वाले भारी वाहन अल्हेड फंटा से प्रतिबंधित रहेंगे, इसलिए पिपलियारावजी दृ जावी दृ मालखेड़ा मार्ग से होकर आवागमन करेंगे।
नीमच से मनासा जाने वाले भारी वाहन मल्हारगढ़ दृ नारायणगढ़ होते हुए मनासा की ओर जाएंगे।
आमजन से अपील

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महाअष्टमी मेले के दौरान नीमच-मनासा मार्ग पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालक सावधानी से वाहन चलाएं, तेज गति से न चलें तथा सड़क पर वाहन पार्क न करें।
व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने भारी वाहनों को शहर में प्रवेश न करने दें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। -  यातायात पुलिस, नीमच

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE