मंदसौर। शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे से मंडी गेट तक चल रहे आदर्श रोड निर्माण कार्य का शुक्रवार को कलेक्टर अदिति गर्ग ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। साथ ही आम नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम शिवलाल शाक्य, एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल, सीएसपी जितेंद्र कुमार भास्कर, टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने बताया कि आदर्श रोड परियोजना के तहत सड़कों के उन्नयन व सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनेगी।