मंदसौर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदसौर पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
रैली को मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने गांधी चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा और महाराणा प्रताप चौराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
इस दौरान नई आबादी थाना, कोतवाली थाना, यशोधर्मन थाना सहित जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली का उद्देश्य सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करना और उनके योगदान को याद करते हुए समाज में एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देना रहा।