BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2026, 5:46 pm
KHABAR : भोपाल में जुटेंगे एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के 55 यंग एमएलए, 30-31 मार्च को होगा युवा विधायक सम्मेलन, राज्यसभा के उपसभापति भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। आगामी सोमवार और मंगलवार यानी 30 और 31 मार्च को भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन होने जा रहा है। राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) भारत क्षेत्र के जोन-6 के तत्वावधान में मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय महाकुंभ में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कुल 55 युवा विधायक एक मंच पर जुटेंगे।


तीन राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
30 मार्च को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही तीन राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर (मध्य प्रदेश), वासुदेव देवनानी (राजस्थान) और डॉ. रमन सिंह (छत्तीसगढ़) युवा विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे।


संसदीय मर्यादाओं पर होगी चर्चा
सम्मेलन का समापन 31 मार्च को होगा, जिसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर अपने अनुभवों की पोटली खोलेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की उपस्थिति यह दर्शाएगी कि लोकतंत्र में सत्ता और विपक्ष मिलकर कैसे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE