BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की ग्रामीण विकास.. <<     BIG NEWS : नीमच के पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज.. <<     डीजे गाड़ी में वेल्डिंग के दौरान हादसा या.. <<     यूरिया संकट से परेशान किसानों का मंजीरा.. <<     NEWS : बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में श्रद्धा से.. <<     BIG NEWS : 10 हजार का इनामी एनडीपीएस आरोपी.. <<     KHABAR : युवक की मौत पर बवाल, थाने के सामने शव रखकर.. <<     BIG NEWS : पहले 2 हजार दो, फिर होगा काम... किसान ने.. <<     KHABAR : यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का.. <<     KHABAR : श्रावण में भारतीय डाक की सौगात, अब.. <<     मल्हारगढ़ के किसानों पर चौतरफा मार, घोड़ारोज,.. <<     KHABAR : इंदौर में नीट प्रदर्शन का समर्थन किया,.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य.. <<     KHABAR : यूरिया संकट से परेशान किसानों का अनोखा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा पुलिस का बड़ा धमाका,.. <<     मंदसौर में 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, दो.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 22, 2026, 6:57 pm
KHABAR : कलेक्टर ने शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास थांदला का किया निरीक्षण, सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक सुधार हेतु दिए निर्देश, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने विकासखंड थांदला स्थित शासकीय सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास की विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित किया।


कलेक्टर ने रसोईघर एवं भोजन कक्ष का निरीक्षण कर वहां की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण की स्थिति की जानकारी ली, इस दौरान उन्होंने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता, नियमितता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।


इसके पश्चात कलेक्टर ने बोर्ड पर प्रदर्शित वार्षिक बजट से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए छात्राओं से चर्चा कर उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया, उन्होंने विगत वर्ष छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर नहीं ले जाए जाने की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वर्ष छात्राओं को अनिवार्य रूप से शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए जिससे उनके ज्ञान एवं अनुभव में वृद्धि हो सके।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं की उपस्थिति की स्थिति भी जानी कुछ छात्राओं के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने उन्हें नियमित रूप से छात्रावास में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।


कलेक्टर ने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य एवं करियर योजनाओं के बारे में भी चर्चा की इस दौरान कई छात्राओं ने डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर अध्ययन करने एवं अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
 

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE