BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2026, 7:57 pm
NEWS : सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती चयन परीक्षा शिविरों का आयोजन, ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली, गृह मंत्रालय तथा एनडीआरएफ के सहयोग से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत समिति स्तर पर सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन परीक्षा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

भर्ती अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित होने वाले इन शिविरों के अंतर्गत 27 अप्रैल को पंचायत समिति बड़ीसादड़ी, 28 अप्रैल को गंगरार, 29 अप्रैल को बेगूं, 30 अप्रैल को कपासन, 1 मई को डूंगला, 2 मई को भदेसर, 4 मई को राशमी, 5 मई को भैंसरोड़गढ़ तथा 6 मई को निम्बाहेड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर भर्ती चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त 7 एवं 8 मई को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। सभी शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें दसवीं उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण एवं स्नातक सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

चयनित अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट के बाद पंजीयन किया जाएगा तथा उन्हें एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत अभ्यर्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों, मल्टीनेशनल कंपनियों, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला, मेट्रो, हवाई अड्डों एवं बंदरगाह क्षेत्रों में नियुक्ति दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, वार्षिक वेतन वृद्धि, आवास एवं मेस सुविधा सहित अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे। वेतनमान 18 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह रहेगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8619863856 पर संपर्क कर सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE