BREAKING NEWS
BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<     KHABAR : महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 5:06 pm
KHABAR : दिल्ली-जयपुर और लखनऊ में खराब मौसम का असर, भोपाल एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइट डायवर्ट, डेढ़ घंटे बाद फिर रवाना, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। दिल्ली-जयपुर और लखनऊ में खराब मौसम के चलते शनिवार रात और रविवार सुबह कुछ उड़ानों को डायवर्ट कर भोपाल एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि यह कोई इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, बल्कि मौसम खराब होने के कारण एहतियातन फ्लाइट्स को भोपाल डायवर्ट किया गया था।


डायरेक्टर के मुताबिक, कुल तीन फ्लाइट्स भोपाल आईं, जिनमें एक एयर इंडिया एक्सप्रेस और दो इंडिगो की थीं। इनमें से दो उड़ानें रात में और एक सुबह के समय पहुंची। मौसम सामान्य होते ही सभी फ्लाइट्स को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।


उन्होंने स्पष्ट किया कि इन उड़ानों के यात्रियों को विमान से नहीं उतारा गया था। सभी यात्री फ्लाइट में ही रहे और करीब डेढ़ घंटे के भीतर विमान दोबारा उड़ान भरकर आगे बढ़ गए।


यात्रियों में किसी वीआईपी के होने को लेकर पूछे गए सवाल पर डायरेक्टर ने कहा कि इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है, क्योंकि कोई भी यात्री विमान से बाहर नहीं आया था। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया सामान्य रही और किसी तरह की आपात स्थिति नहीं बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE