BREAKING NEWS
BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<     KHABAR : महाकाल नगरी में सावन की अलौकिक शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 5, 2026, 10:38 am
KHABAR : जब कलेक्टर बने ड्राइवर, जनगणना जागरूकता के लिए खुद थामा स्टीयरिंग, शहडोल में अनोखी पहल, पढे़ दिपक कुमार गर्ग की खबर 

Share On:-

शहडोल। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने एक अनोखी पहल करते हुए खुद प्रचार रथ की कमान संभाल ली, कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद कलेक्टर न केवल वाहन में सवार हुए, बल्कि ड्राइवर सीट पर बैठकर खुद स्टीयरिंग थामते हुए उसे रवाना किया, उनका यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट डॉ केदार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर खुद उस वाहन की स्टीयरिंग थामा और उस वाहन को चलाकर रवाना किया, आमतौर पर अधिकारियों को औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित देखा जाता है, लेकिन कलेक्टर का इस तरह खुद मैदान में उतरकर संदेश देना लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है।


कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि 1 मई से 30 मई तक जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिसमें 33 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी, उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग करने और सही जानकारी देने की अपील की, इस जनगणना प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सभी विकासखंडों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, यह रथ गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया और इसके फायदे के बारे में जानकारी देगा,कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की इस पहल को लोग सराह रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE