BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 20, 2026, 4:51 pm
REPORT : कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों की ली बैठक, ईंधन उपलब्धता की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, बोले- जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति नहीं, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में कुल 77 पेट्रोल पंप संचालित हैं तथा पेट्रोल एवं डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए आमजन के बीच किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए।

कलेक्टर ने पेट्रोल पंप संचालकों से विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने निर्देशित किया कि पेट्रोल एवं डीजल का विक्रय बोतल या ड्रम में नहीं किया जाए तथा सभी पंपों पर सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने तथा कर्मचारियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण करें, ताकि कानून एवं व्यवस्था बनी रहे। यदि किसी स्थान पर ईंधन उपलब्धता को लेकर कोई शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल कार्रवाई कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर सी.एस. सोलंकी, एसडीएम झाबुआ महेश मंडलोई, जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटील सहित जिले के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE