BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 4:27 pm
BIG NEWS : मंदसौर के अमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्दनाक हादसा, दीवार तोड़ते समय हुई बड़ी अनहोनी, 15 फीट की ऊंचाई से गिरा 25 साल का मजदूर, साबिर की मौत से निर्माण स्थल पर पसरा मातम, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर के अफीम गोदाम रोड स्थित अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मजदूर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। दीवार तोड़ने का कार्य करते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे गिर पड़ा। गंभीर अंदरूनी चोटें आने के कारण अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान साबिर पिता कालू खां मेवाती (25) निवासी नाहरसैय्यद मेला ग्राउंड, मंदसौर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिले के अचेरी गांव का निवासी था तथा मजदूरी के साथ मकान तोड़ने का कार्य करता था।

जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर साबिर अमलेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के दौरान दीवार पर चढ़कर तोड़फोड़ कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटनास्थल पर पत्थर पड़े होने से उसे गंभीर चोटें आईं।

मंदिर परिसर में वेल्डिंग का कार्य कर रहे जमील हुसैन ने बताया कि उन्होंने साबिर को ऊपर से गिरते हुए देखा। इसके बाद अन्य लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर में आई गंभीर अंदरूनी चोटें उसकी मौत का कारण बनीं।

बताया जा रहा है कि साबिर ने इस निर्माण स्थल पर करीब दो दिन पहले ही काम शुरू किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE