खरगोन। शहर में नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस पेंशनर्स संघ, मध्य प्रदेश की जिला इकाई खरगोन द्वारा सोमवार को ष्नशे से दूरीष् जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को नशा मुक्ति संबंधी पंपलेट वितरित किए तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी देकर नशा छोड़ने की अपील की।
पंपलेट के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को प्रेरित करते हुए कई प्रभावशाली संदेश दिए गए। इनमें प्रमुख रूप से नशा छोड़ो, बनो देश की शान, ष्नशा करो राम के नाम का, जीवन पाओ सम्मान का, नशे के जो आदि हैं, पक्की उनकी बर्बादी हैष्, ष्नशा है, नाश की जड़ हैष्, जैसे स्लोगन शामिल रहे। साथ ही धूम्रपान से दूर रहने के लिए ष्नो स्मोकिंगष् का संदेश भी दिया गया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।
अभियान में पुलिस पेंशनरर्स संरक्षक जगदीश पाटीदार, संयोजक शांतिलाल सोनी, संगठन मंत्री नासिर एहमद खान तथा जिला अध्यक्ष कमल पाठक के संदेशों के माध्यम से आमजन से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
पुलिस पेंशनर्स संघ ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाया जा सके और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।