BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 3:57 pm
KHABAR : ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास-भोजन की सुविधा भी उपलब्ध, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच द्वारा ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान में महिलाओं के लिए 6 अगस्त 2026 से 31 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण तथा 4 अगस्त 2026 से 12 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। दोनों प्रशिक्षणों के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों एवं महिलाओं को दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9111053516 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों के लिए संस्थान द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के ऋण आवेदन पत्र भी प्रशिक्षण केंद्र पर भरवाए जाएंगे, जिससे उन्हें वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सुविधा मिल सके।

प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा, कृषि, उद्यानिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। प्रतिभागियों को शासकीय ऋण योजनाओं, स्वरोजगार सहायता कार्यक्रमों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

इसके अलावा बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रिया एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। संस्थान ने इच्छुक ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE