BREAKING NEWS
KHABAR : छात्रों की गूंज में गूंजेगी बड़वानी के.. <<     KHABAR : तराना में बालरंग प्रतियोगिता का स्थान.. <<     KHABAR : सनातन ध्वज और संतों का सान्निध्य, स्वामी.. <<     KHABAR : बहु उत्पाद खाद्य विकिरण इकाई की स्थापना.. <<     KHABAR : बीआरसी एवं एपीसी पदों के लिए पात्रता.. <<     KHABAR : एमआईडीएच योजना से संतरे की खेती ने बदली.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2026, 3:34 pm
KHABAR : विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के चुनाव कार्यालय का वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक के नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जीत का उत्साह भरते हुए चुनावी रणनीति पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राकेश शुक्ला और प्रभारी मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव की असली लड़ाई बूथ पर जीती जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर पोलिंग बूथ की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने तथा घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता विकास और विश्वास की राजनीति के साथ है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

भाजपा नेताओं की एकजुट मौजूदगी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह संकेत दिया कि पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है और जीत सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE