BREAKING NEWS
नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 4:23 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण अभियान, एनएसएसजी ने रोपे आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। जिले के प्रतिष्ठित एवं अग्रणी प्रधानमंत्री उत्कृष्टता स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, नीमच में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ नगर समस्या सुझाव ग्रुप (एनएसजी) द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दिलीप सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर समस्या सुझाव ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल ‘सोनू’ ने की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने महाविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पौधे लगाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। वृक्ष हमें फल, औषधियां, ऑक्सीजन, स्वास्थ्य, छाया, सुरक्षा, ठंडक तथा बहुमूल्य संसाधन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटते जलस्तर जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम 10 पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने नगर समस्या सुझाव ग्रुप द्वारा लगातार किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


एनएसजी के संस्थापक विवेक खंडेलवाल ने संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्रुप का लक्ष्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभाना है।


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वृक्षारोपण अभियान को समय की आवश्यकता बताया। वहीं विश्वदेव शर्मा ने भी पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह राणावत, मदन गुर्जर, दारासिंह यादव, महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ प्राध्यापकगण, मनोज दुआ, डॉ. स्वप्निल वधवा, डॉ. मीना हरित, रानी राणा, संजय श्रीवास्तव, सरोज गांधी, किरण तिवारी, दिनेश मानावत सहित नगर समस्या सुझाव ग्रुप के सदस्य एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. डॉ. एन.के. डबकरा ने किया तथा अंत में तृप्ति दुआ ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE