BREAKING NEWS
KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली बड़ी.. <<     BIG NEWS : थांदला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का.. <<     VIDEO NEWS: नीमच जिले में झमाझम बारिश, भाटखेड़ा फंटे.. <<     KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय.. <<     BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के.. <<     शहडोल पहुंचे बिलासपुर डीआरएम, अमृत भारत.. <<     मुलठान में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ फूटा.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का एक्शन मोड, नशा तस्कर पर पीट.. <<     VIDEO NEWS: दतिया उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान,देश के.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में.. <<     KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता.. <<     बड़वानी में छात्रों का हल्ला बोल, ई-लर्निंग.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई,.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना.. <<     KHABAR : शहडोल पहुंचे डीआरएम राकेश रंजन, अमृत भारत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 4:02 pm
BIG NEWS : नशे के सौदागर पर सीतामऊ पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट कार में छिपा था मौत का सामान, जब खाकी ने घेराबंदी कर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, तस्कर चढ़ा हत्थे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

सीतामऊ। नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 193 किलो 920 ग्राम डोडाचूरा एवं एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 3.87 लाख रुपये तथा कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामस्नेही मिश्रा एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर नई आबादी दीपाखेड़ा आम रोड पर नाकाबंदी कर बिना नंबर की स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई, जिसमें छह सफेद प्लास्टिक के कट्टों में भरा 193 किलो 920 ग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने ग्राम सगोर निवासी राहुल डांगी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना सीतामऊ में अपराध क्रमांक 410/2026 के तहत धारा 8/15 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मादक पदार्थ एवं वाहन को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति सहित सीतामऊ पुलिस की विशेष टीम की सराहनीय भूमिका रही।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE