BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 3:43 pm
NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पढे़ रेखा खायिबा की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का 66 वां स्थापना दिवस 07 अगस्त को मनाया जायेगा। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत गुरुवार को प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्या लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में छात्रों और कर्मचारियों को जागरूक करना था। 


स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल थे। इस अवसर पर प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कहा, वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को सुधारने में सहायक होता है, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होनें कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और हमें इन्हें संरक्षित करने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। आज का यह अभियान हमारी पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की दिशा में एक छोटा सा कदम है।  


पौधारोपण के लिए विद्यालय परिसर स्थित तीरंदाजी रेंज, इंडोर स्टेडियम एवं अन्य चयनित स्थलों पर पूर्व तैयारी के साथ गड्ढे तैयार किए गए। प्रत्येक गड्ढे में पौधों के समुचित विकास के लिए पहले जैविक कम्पोस्ट खाद डाली गई, तत्पश्चात पौधों का रोपण किया गया। कक्षावार कैडेट्स को पौधों में पानी देने एवं उनकी देखभाल की जिम्मेदारी दी गई। कैडेट्स ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ पौधारोपण में भाग लिया तथा पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्राचार्य ने कैडेट्स को अपने घर में भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया एवं पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया। 


कार्यक्रम में संयोजक सीनियर मास्टर ओंकार सिंह, शिक्षकगण, छात्र और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण, पौधों की नियमित देखभाल तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का सामूहिक संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE