BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 4:20 pm
KHABAR : गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प, भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रज्ज्वलित किए 650 दीप, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की आगामी 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 650 दीपों का भव्य प्रज्ज्वलन किया गया। इस दौरान समरसता, समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके समतामूलक विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश का स्मरण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में सामाजिक एकता, सद्भाव और मानवता को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष हेमलता धाकड़, जिला मंत्री रोशन वर्मा एवं सत्यनारायण गोयल, मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

650 दीपों की मनोहारी रोशनी से भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर आलोकित हो उठा। कार्यक्रम के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE