BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 5:20 pm
KHABAR : रतलाम में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री व कंगना रनौत का जलाया पुतला, पुलिस से झूमाझटकी, चलाई वाटर कैनन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गुरुवार दोपहर शहर कांग्रेस व महिला कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा प्रहलाद जोशी व भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने दोनों के पुतले जलाकर जमकर नारेबाजी।


पुतले जलाने से रोकने पर पुलिस व कांग्रेसियों की जमकर झीनाझपटी व झूमाझटकी हुई। कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन भी चलाना पड़ी। फिर कांग्रेसियों ने पुतले जला दिए।


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नवनियुक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी द्वारा बिलकिस बानो प्रकरण के दोषियों के समर्थन किया है। इसके अलावा भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन में शामिल छात्र-छात्राओं पर अपमानजनक टिप्पणी की है।


भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कथित महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेसियों ने प्रहलाद जोशी व कंगना रनौत के फोटो लेकर अलकापुरी चौराहे पर पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। नगर निगम से फार लॉरी भी खड़ी कराई। नारेबाजी के दौरान पुलिसकर्मी पुतला तलाशते रहे।


इसी दौरान कांग्रेस नेता राजीव रावत, हितेश पैमाल व अन्य पीछे की तरफ से पुतले लेकर आए। पुलिस के नजर पड़ते ही पुलिस पुतला छिनने दौड़ी। लेकिन कांग्रेसियों ने पहल कंगना रनौत का पुतला जला दिया। इसके बाद प्रहलाद जोशी का पुतला जलाया।


दोनों के पुतला छिनने के दौरान कांग्रेसियों व पुलिस में झूमाझटकी हुई। पुतले की आग बुझाने के के लिए फाइयर एग्जिट व वाटर कैनन भी चलाना पड़ी। इसके बावजूद भी कांग्रेसियों ने पुतला छिनते हुए जला दिए। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी यास्मिन शेरानी ने कहा कि चोर को हटा कर डाकू को बैठा दिया है। बच्चों के साथ इंसाफ कहा हुआ है। हम चाहते है इमानदार को शिक्षा मंत्री बनाए। जो बच्चे अपनी मांगों के लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे थे उनके खिलाफ कंगना रनौत ने अपमान जनकर टिप्पणी की है।


महिला कांग्रेस चौलेंज करती है कि कंगना रनौत सामने आकर दिखाए। हम उसे मारेंगे। हम छात्राओं का अपमान नहीं सहेंगे। कंगना रनौत पहले का थप्पड़ भूल गई है।


यह रहें मौजूद
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, इक्का बैलूत, विजय उपाध्याय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नीलेश शर्मा, सैयद वुसद अली, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुमलता चाहर, पार्षद आशा रावत, भावना हितेश पैमाल आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE