BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राकेश गुर्जर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : गुना के उमरी जंगल में तेंदुए का शिकार,.. <<     KHABAR : श्री शिवाय नमस्तुभ्यं के जयकारों से.. <<     नुक्कड़ नाटक से समझाए नशे के दुष्परिणाम,.. <<     BIG NEWS : पॉक्सो मामलों में नीमच पुलिस की बड़ी.. <<     स्कूली छात्राओं से भरी बस पेड़ से टकराई, चालक.. <<     KHABAR : 97वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 5:18 pm
BIG NEWS : 10 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा, रात के अंधेरे में किसान के फार्महाउस पर इस बड़ी घटना को अंजाम देने वाले बदमाश चढ़े खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किसान के फार्महाउस में हुई नकबजनी एवं चोरी की वारदात का महज 10 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली, गेहूं, जौ सहित चोरी का माल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को सहनवा निवासी गोविंद सिंह जाट ने सदर थाना चित्तौड़गढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत स्थित फार्महाउस एवं गोदाम से अज्ञात बदमाश रात के समय फार्मट्रैक-60 ट्रैक्टर मय ट्रॉली, करीब 12 क्विंटल गेहूं, 12 कट्टे जौ, दो कट्टे डीएपी खाद सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष आसूचना टीम का गठन किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा एवं पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य जुटाए। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने चकतिया-मंगलवाड़ क्षेत्र में दबिश देकर चोरी हुआ फार्मट्रैक-60 ट्रैक्टर मय ट्रॉली बरामद कर लिया।

पुलिस ने मामले में राहुल जटिया निवासी बानसेन, दीपक जटिया निवासी बानसेन, इरफान मोहम्मद निवासी पुठोली तथा वाजिद मीर खां निवासी विलायती का खेड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर करीब 12 क्विंटल गेहूं, 12 कट्टे जौ तथा वारदात में प्रयुक्त लोडिंग टेम्पो भी जब्त किया गया है।

पुलिस आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस त्वरित कार्रवाई में एएसआई ददू सिंह, कांस्टेबल बलवंत सिंह, गजेंद्र सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE