BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2026, 3:31 pm
BIG NEWS : मालवा की मंदसौर पुलिस और रात का अंधेरा, जब एक्शन में आए एसपी तो एक साथ मैदान में उतरे 450 पुलिसकर्मी, फिर जैसे ही यहां मारे छापे, मिली बड़ी सफलता 125 वारंटी चढ़े हत्थे, 193 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए गए रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान मंदसौर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी, फरार आरोपियों, अवैध शराब और जुआ-सट्टा मामलों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

थाना सीतामऊ पुलिस ने आरोपी राहुल डांगी के कब्जे से 193.920 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं, थाना नारायणगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 85 स्थायी वारंटी एवं 35 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने 148 हिस्ट्रीशीटर, गुंडे एवं जिलाबदर बदमाशों की सघन जांच की।

अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 अवैध शराब प्रकरणों में 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 87.64 लीटर शराब जब्त की। वहीं, चार जुआ-सट्टा प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1,540 रुपये नकद बरामद किए गए तथा तीन मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

इस जिलेव्यापी अभियान में सभी थाना क्षेत्रों की 38 गश्त पार्टियों के साथ 450 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस का यह अभियान जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE