नीमच। प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जाट, थाना रतनगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी के विरुद्ध पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दौलतपुरा निवासी 32 वर्षीय अम्बालाल पिता भूरालाल धाकड़, जो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधी है, के विरुद्ध धारा 3(1) पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक, रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में की गई।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर, चौकी प्रभारी जाट उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।