भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने छात्र संघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने अलग-अलग जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। एनएसयूआई में रहे नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आपको बता दें कि अगले महीने एमपी में छात्र संघ का चुनाव होने की संभावना है। हालांकि चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे या अप्रत्यक्ष प्रणाली से इसे लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। आइए जानते है किसे कहां की जिम्मेदारी दी गई है।
मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार पार्टी ने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। भोपाल में प्रकाश चौकसे, इंदौर में अमन बजाज, ग्वालियर में हेवरन कंसाना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर के लिए मंजुल त्रिपाठी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ के लिए अक्षय दुबे, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर के लिए अजय यादव, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी के लिए विजय रजक को प्रभारी नियुक्ति किया गया है।
वहीं नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल के लिए मयूर जायसवाल, भिंड, मुरैना, श्योपुर के लिए सचिन द्विवेदी, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा के लिए अर्पित उपाध्याय, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया के लिए सौरभ यादव, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर के लिए दीपक डंडीर और उज्जैन, देवा, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच के लिए डॉ विजय बोडाना को प्रभारी बनाया गया हैं।