सिंगोली। रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल शुक्रवार को सिंगोली पुलिस थाने पहुंचे और थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भी उनके साथ मौजूद रहे।
डीआईजी ने थाने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों से विभिन्न मामलों एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड, लंबित प्रकरणों और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डीआईजी को थाने की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया।