भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 32 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अभिषेक चौधरी को जिला पंचायत धार के सीईओ से नगर निगम ग्वालियर का आयुक्त बनाया गया है। वहीं संघ प्रिय को नगर निगम ग्वालियर से जिला पंचायत सिंगरौली का सीईओ बनाया गया है। डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला पंचायत खंडवा से नगर निगम सतना का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें स्मार्ट सिटी सतना के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कई जिला पंचायत सीईओ की नई पदस्थापना-
मैहर की अपर कलेक्टर संजना जैन को जल संसाधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है। जगदीश कुमार गोमे को जिला पंचायत सिंगरौली से जिला पंचायत सागर का सीईओ बनाया गया है। अक्षय कुमार तेम्रवाल को जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल, ज्योति शर्मा को जिला पंचायत देवास से उप सचिव तथा अंजली जोसेफ जोनाथन को जिला पंचायत हरदा से उप सचिव, लोक निर्माण विभाग पदस्थ किया गया है।
नवीत कुमार धुर्वे को जिला पंचायत टीकमगढ़ से जिला पंचायत देवास का सीईओ बनाया गया है। सृष्टि देशमुख गौड़ा को अपर कलेक्टर खंडवा से जिला पंचायत रीवा का सीईओ और काजल जावला को जिला पंचायत बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल भेजा गया है।
रीवा, खंडवा, सतना समेत कई जिलों में बदलाव-
अनिल कुमार डामोर को अपर कलेक्टर विदिशा से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव तथा अभिषेक सराफ को जिला पंचायत बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विवेक के.वी. को जिला पंचायत सागर से जबलपुर विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
सौम्या आनंद को जिला पंचायत श्योपुर से जिला पंचायत सीधी का सीईओ, ऐश्वर्य वर्मा को एसडीओ शहपुरा, डिंडोरी से जिला पंचायत खंडवा का सीईओ तथा आशीष को एसडीओ सेंधवा, बड़वानी से अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर बनाया गया है।
कार्तिकेय जायसवाल को एसडीओ वारासिवनी, बालाघाट से जिला पंचायत श्योपुर का सीईओ और विशाल धाकड़ को एसडीओ कुक्षी, धार से जिला पंचायत टीकमगढ़ का सीईओ बनाया गया है।
सोनाली देव समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी-
मंडला के बिछिया की एसडीओ सोनाली देव को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। अर्पित गुप्ता को एसडीओ बैहर, बालाघाट से जिला पंचायत बड़वानी का सीईओ तथा तनुश्री मीणा को एसडीओ पेटलावद, झाबुआ से जिला पंचायत बालाघाट का सीईओ बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहीं श्रद्धा शुक्ला को खंडवा में अपर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सहायक कलेक्टर आशीष कुमार को बीना, अनिकेत शांडिल्य को बैहर, आकाश अग्रवाल को मझौली, सीधी, पाटिल आशीष अशोक को कुक्षी, धार, सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम को देवसर, सिंगरौली, कुलदीप पटेल को मंडला तथा जामदार फरहान इरफान को शहपुरा, डिंडोरी का एसडीओ बनाया गया है।
ठाकरे ऋषिकेष विजय को छतरपुर का एसडीओ तथा नवकिरण कौर को ग्वालियर जिले के डबरा में एसडीओ पदस्थ किया गया है। तबादला आदेश के तहत प्रशासनिक स्तर पर इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।