BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का.. <<     WEATHER REPORT: MP में 24 घंटे भारी! 3 सिस्टम एक्टिव, 2 जिलों.. <<     KHABAR : 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी.. <<     नीमच में नंबर-2 खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज,.. <<     VIDEO NEWS: #नीमच _ की सड़कों से मंदसौर तक #सोनू _.. <<     CM मोहन यादव का अचानक दिल्ली दौरा! किसानों के.. <<     रामपुरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों.. <<     KHABAR : वक्फ कमेटी ने प्रस्तुत किया उपलब्धियों.. <<     BIG VIDEO: हॉस्टल के खाने में निकले जिंदा कीड़े!.. <<     KHABAR : कलेक्टर ऋजु बाफना ने आला उमरोद में शासकीय.. <<     खरगोन में UCC के खिलाफ मुस्लिम समाज का विरोध,.. <<     REPORT : महिला स्वयं सहायता समूहों के पीडीएस.. <<     शाजापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात:.. <<     KHABAR : शाजापुर में ‘बहुजन भाईचारा बनाओ यात्रा’.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन पर्व.. <<     BIG NEWS : एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, 16 जिलों में.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में प्रस्तावित श्री खाटू श्याम.. <<     BIG VIDEO: Jamghat में मौत का खौफनाक खेल! ब्रेक फेल होते.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 10:23 am
NEWS : जिला कलक्टर की अनूठी पहल, विद्यालयों को संबल देने वाले 11 भामाशाह सम्मानित, जनसहयोग से विद्यालयों में विकसित हो रहीं बेहतर सुविधाएं, जिला कलक्टर ने पगड़ी और दुपट्टा पहनाकर किया अभिनंदन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के राजकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार को अपने कक्ष में विद्यालय विकास में उल्लेखनीय सहयोग करने वाले 11 भामाशाहों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान किया। जिला कलक्टर ने सभी का पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा विद्यालयों और विद्यार्थियों के हित में किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विकास में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के सक्षम और जागरूक लोग आगे आकर विद्यालयों के लिए सहयोग करते हैं तो विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ विद्यालयों के प्रति समाज का जुड़ाव भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों द्वारा किया गया सहयोग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने भामाशाहों से भविष्य में भी विद्यालयों के विकास में सहयोग जारी रखने तथा अन्य लोगों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग की यह भावना जिले के अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी।

विद्यालयों के विकास में जनसहयोग से आएगा बदलाव-
जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने के स्थान नहीं, बल्कि समाज के भविष्य को तैयार करने के केंद्र हैं। आवश्यक सुविधाओं, संसाधनों और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के विकास में समाज के सहयोग से उल्लेखनीय बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिले में विद्यालयों के विकास के लिए सहयोग करने वाले भामाशाहों एवं दानदाताओं को प्रोत्साहित करने की पहल आगे भी जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

भामाशाहों ने साझा किए सहयोग के अनुभव-
सम्मान समारोह के दौरान भामाशाहों ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में किए गए अपने सहयोग के अनुभव साझा किए। कपासन ब्लॉक के देवीलाल जाट ने बताया कि उन्होंने स्वप्रेरणा से विद्यार्थियों की शिक्षा एवं शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के उद्देश्य से टैबलेट वितरित किए।

डूंगला ब्लॉक के भगवत सिंह झाला ने अपने पुत्र की स्मृति में तलावदा विद्यालय में मुख्य द्वार का निर्माण करवाया। वहीं राशमी ब्लॉक के भगवान लाल सुथार ने भीमगढ़ विद्यालय में कमरों की छतों की मरम्मत के साथ शौचालयों का निर्माण करवाया।

भामाशाहों ने कहा कि विद्यालयों के विकास एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए सहयोग करना समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला कलक्टर की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सम्मान मिलने से सहयोग करने वालों का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोग भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होते हैं।

विभिन्न ब्लॉकों से आए भामाशाहों का सम्मान-
सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से विद्यालय विकास में सहयोग करने वाले भामाशाहों एवं प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इनमें बेगूं के समस्त ग्रामवासी एवं समिति सदस्य, बड़ीसादड़ी के देवीलाल मीणा, भदेसर के भेरूलाल खरोल, चित्तौड़गढ़ के धर्मेन्द्र सिंह, डूंगला के भगवत सिंह झाला, गंगरार के ईश्वर कुमार कोचिटा, कपासन के देवीलाल जाट, राशमी के भगवान लाल सुथार तथा निम्बाहेड़ा के अशोक धाकड़ एवं मानसिंह चौहान शामिल रहे।

शिक्षा विभाग ने जताया आभार-
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने विद्यालयों के विकास में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर वातावरण और आवश्यक सुविधाएं विकसित करने में मदद मिलती है। समाज की सक्रिय भागीदारी से विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को भी नई गति मिलती है।

इस अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा घनश्याम गॉड सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE