मनासा। मनासा निवासी बानोबाई लोखंडवाला के पिता एवं हुसैनी लोखंडवाला के ससुर तथा समाजसेवी शेख अली हुसैन बंदूकवाला का इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाज एवं परिवार में शोक की लहर छा गई।
शेख अली हुसैन बंदूकवाला समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके दोनों पुत्र नजमुद्दीन एवं अब्बास अली बंदूकवाला भी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
उनकी जनाजे की नमाज इंदौर स्थित हैदरी टाउनशिप मस्जिद में अदा की गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को इंदौर के इमलीबाग स्थित बोहरा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
उनके निधन पर समाजजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मगफिरत और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में सब्र प्रदान करने की दुआ की।