BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 2:38 pm
BIG NEWS : मंदसौर में निकली भगवान पशुपतिनाथ की राजसी सवारी, रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले भोलेनाथ, 26 झांकियां, ढोल पार्टियां और अखाड़ों ने बढ़ाई शोभा, जगह-जगह पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। भगवान पशुपतिनाथ की बहुप्रतीक्षित राजसी सवारी का नगर भ्रमण शुरू हो गया है। भगवान पशुपतिनाथ रजत प्रतिमा के रूप में भव्य रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देने नगर में निकले हैं। सवारी के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा और पूजन-अर्चन कर भगवान का स्वागत किया जा रहा है।

राजसी सवारी में 26 झांकियां, ढोल पार्टियां और अखाड़े शामिल हैं। इनमें चलित भजन संध्या, धार की नगाड़ा पार्टी, राधा-कृष्ण महारास लीला, राम दरबार, पंजाबी ढोल, नालछा माता मंदिर की झांकी और महाकाल स्वरूप पालकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

इसके अलावा केरल की कथकली, तिरुपति बालाजी की झांकी, मुंबई की ढोल पार्टी, बैंजो पार्टी, गुजरात और नासिक के ढोल, श्मशान अघोरी झांकी, महाकाल गर्भगृह महाआरती का चित्रण, महिला कलश, मंदसौर के ढोल और डमरू मंडल युवतियों का ग्रुप भी सवारी में शामिल है। मातृशक्ति गरबा नृत्य ने भी सवारी की शोभा बढ़ाई।

सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है और जगह-जगह भगवान पशुपतिनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं।

स्वामी मणिमहेश चौतन्य ने कहा कि भक्त पूरे साल भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जाते हैं, लेकिन आज विशेष अवसर है, जब भगवान स्वयं नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन देने निकले हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE