नीमच। सावन की फुहारों और हरियाली के रंगों के बीच सर्व ब्राह्मण समाज महिला समिति की ओर से 22 अगस्त को भव्य सावन हरियाली एवं लहरिया महोत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में 150 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता कर गीत-संगीत, नृत्य, लहरिया प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आनंद लिया।
रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। गीत, नृत्य और सामूहिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। महिलाओं के लिए ग्रीन हरियाली क्वीन, फैंसी क्वीन और सरप्राइज गेम्स सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन के दौरान 50 से अधिक महिलाओं को सरप्राइज गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। वहीं बेस्ट हरियाली क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट परफॉर्मेंस और बेस्ट ज्वेलरी सहित विभिन्न श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में हेमा जोशी और संजू तिवारी की प्रस्तुतियों को विशेष रूप से सराहा गया। वहीं माखन मिश्री की शानदार डांस प्रस्तुति ने भी उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में पूजा सिंहल, श्रुति व्यास, सुनीता श्रीवास्तव एवं आरती मोढ शामिल रहीं। विशेष प्रस्तुति के रूप में पंकज धिग और अलका चौपड़ा ने काव्य पाठ किया, जिसे खूब सराहा गया।
विशिष्ट अतिथियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. माधुरी चौरसिया सहित मधु चतुर्वेदी, रिंकू राठौर, नीता तुगुणावत, शोभा तोतला, सुनीता भारद्वाज एवं संध्या नायर सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
डॉ. माधुरी चौरसिया ने लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं को समर्पित खूबसूरत शायरियां प्रस्तुत कीं। उनकी शायरियों से आयोजन का माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजन का सफल संचालन संगीता शर्मा एवं रिचा शर्मा ने किया, जबकि अर्चना तिवारी ने सभी अतिथियों, महिलाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति की प्रमुख सदस्यों संगीता शर्मा, संगीता जोशी, अनिता जोशी, शोभा शर्मा, अर्चना तिवारी, भारती व्यास, किरण तिवारी, निधि शर्मा, शशि शर्मा, संतोष शर्मा, रिचा शर्मा, रेणु पालिवाल, हेमा जोशी एवं संजू तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और अतिथियों का आभार जताया।
सावन के पारंपरिक रंग, लहरिया परिधानों की मनमोहक छटा, गीत-संगीत और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस आयोजन को सामाजिक एकता, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का सुंदर उत्सव बना दिया।