BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 5:48 pm
KHABAR : मनोकामना महादेव पर सजा बाबा अमरनाथ और 12 ज्योतिर्लिंग का दरबार, अंतिम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर बैकुंठ धाम स्थित 168 वर्ष प्राचीन चमत्कारी मनोकामना महादेव मंदिर में बाबा अमरनाथ और 12 ज्योतिर्लिंग की अद्भुत झांकी सजाई गई। मंदिर समिति की ओर से तैयार की गई इस विशेष झांकी को देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

झांकी में देशभर में आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप के साथ अमरनाथ धाम में बनने वाले बर्फ के शिवलिंग का निर्माण किया गया। बर्फ के शिवलिंग के भीतर भगवान भोलेनाथ की मूर्ति को भी विराजित किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही।

झांकी में भगवान भोलेनाथ की कथा सुनते हुए दो कबूतरों के जोड़े का भी सुंदर दृश्य दर्शाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान मनोकामना महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष झांकी के दर्शन शुरू हुए।

मंदिर समिति के संरक्षक शिव महेश्वरी, अध्यक्ष दिलीप छाजेड़, सचिव रमेश जायसवाल, डॉ. विनोद शर्मा, चंपालाल पाटीदार एवं श्रेयांश लोढ़ा ने बताया कि पूरे सावन माह में शहर के भक्तों ने बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान मनोकामना महादेव का अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि करीब 168 वर्ष पुराने इस मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और मान्यता है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में भक्तों के जनसहयोग से यहां भव्य मंदिर निर्माण की योजना है।

सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रेम सिंह परिहार तथा ग्रामीण क्षेत्र से वीरेंद्र शर्मा ने भी मनोकामना महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

पूरे मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। 12 ज्योतिर्लिंग और बाबा अमरनाथ की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE