मंदसौर। गौतमनगर, कालाखेत निवासी 23 वर्षीय शिवम उर्फ हैप्पी सोनगरा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार शिवम 23 अगस्त 2026 की शाम करीब 6 बजे घंटाघर रोड स्थित अपनी शूज की दुकान से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
शिवम की उम्र 23 वर्ष, कद करीब 5 फीट 6 इंच और रंग साफ बताया गया है। परिजनों ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो शिवम रेलवे स्टेशन की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। इसके चलते परिजनों को आशंका है कि वह ट्रेन से रतलाम, उज्जैन या इंदौर की ओर गया हो सकता है।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि शिवम उर्फ हैप्पी सोनगरा कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या पुलिस को सूचना दें। जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम देने की बात भी कही गई है।
परिजनों ने भावुक अपील करते हुए कहा, “शिवम घर लौट आओ। दादाजी-दादीजी, छोटे भाई-बहन और मम्मी का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। तुम्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।”