BREAKING NEWS
NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 24, 2026, 7:28 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में निकली भगवान श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त को कुकड़ेश्वर नगर के राजाधिराज भगवान भोलेनाथ श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी एवं शाही बारात धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। शाही सवारी को लेकर नगर में सुबह से ही श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा।

प्रातःकाल श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद करीब 10 बजे भगवान भोलेनाथ को शाही पालकी में विराजमान कर शाही सवारी का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने अपने कंधों पर पालकी उठाकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ को नगर भ्रमण कराया।

शाही सवारी रंगरा चौक, तमोली चौक, नीम चौक, बाजार और सदर बाजार होते हुए बस स्टैंड पहुंची। मार्ग में नगरवासियों ने जगह-जगह शाही सवारी का भव्य स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।

शाही सवारी में ढोल-नगाड़े, डीजे, ताश पार्टी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। राजस्थान के प्रसिद्ध गुगरा गैंग, भगोरिया नृत्य और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बस स्टैंड पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

इसके बाद शाही सवारी लालबाई-फूलबाई मंदिर होते हुए पार्वती माता मंदिर पहुंची। यहां भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया तथा महाआरती हुई। इसके बाद भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को पालकी में विराजमान कर शाही सवारी पुनः नगर भ्रमण पर निकली।

शाही सवारी लालबाई-फूलबाई मंदिर, ब्राह्मण मंदिर, ब्राह्मण मोहल्ला, लोहार मोहल्ला, गढ़िया मंदिर, मालवी मंदिर, धोबी मोहल्ला एवं रंगरा चौक होते हुए पुनः श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने भगवान शिव-पार्वती की भव्य शाही आरती की और श्रद्धालुओं को शाही प्रसाद वितरित किया।

पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़े। शाही सवारी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब नगर की धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।

शाही सवारी के सफल आयोजन में श्रावण उत्सव मंडल, आरती मंडल, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों एवं पुलिस प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE