BREAKING NEWS
दिव्यांग पत्नी को बेसहारा छोड़ पति पर जमीन.. <<     VIDEO NEWS: एक क्लिक में खाते से उड़ गए 19 हजार रुपये!.. <<     मंदसौर जिले के गरोठ में नकली दूध बनाने वाली.. <<     WEATHER UPDATE : MP में मौसम का डबल अटैक! 15 जिलों में बारिश.. <<     BIG REPORT : नीमच में अवैध उर्वरक कारोबार पर प्रशासन.. <<     ग्राम बापचा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का.. <<     BIG NEWS : पति पर दूसरी महिला से संबंध और पत्नी को.. <<     दिल्ली की वोट बचाओ महारैली पर मंत्री सारंग का.. <<     BIG NEWS : एक साल तक बदलता रहा ठिकाना, लेकिन डीएसटी.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का अनूठा.. <<     BIG VIDEO NEWS : मंदसौर में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का.. <<     BIG NEWS : रात के अंधेरे में किसान को टक्कर मारकर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में मोबाइल हैक कर बैंक खाते से.. <<     सुनार की दुकान का शटर उचकाया, पुलिस ने गुजरात.. <<     KHABAR : दिवाली और छठ पर यातायात का भारी दबाव,.. <<     KHABAR : लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रहित के.. <<     मंदसौर में सड़क मरम्मत के नाम पर लापरवाही के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 1:27 pm
KHABAR : बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, 101वें हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा सनातन समाज, पढे़ शब्बीर बोहरा खबर

Share On:-

रामपुरा। भरी बरसात के बीच श्रीहनुमान जी के प्रति आस्था और विश्वास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्थानीय कृषि उपज मंडी स्थित श्रीमनभावन हनुमान मंदिर में आयोजित 101वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में बड़ी संख्या में सनातन परिवार बारिश में भीगते हुए शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडित मनोज कश्यप (शेरपुर) ने कहा कि सनातनी हिंदू समाज को कई प्रकार से बांटने के प्रयास हो रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव देश और धर्म पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश और धर्म की मजबूती के लिए समाज का संगठित रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी सनातन परिवारों से एकजुट होकर सच्चे नागरिक बनने और देशसेवा के लिए आगे आने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी भगवान श्रीराम के भक्त हैं और श्रीरामचरितमानस में हमारी गहरी आस्था है। श्रीरामचरितमानस हमें त्याग और संस्कार की सीख देती है और यही सनातन धर्म की परंपरा है।

यह सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के विद्वान युवा रामराष्ट्र आराधक साहित्याचार्य संत श्रीचेतनराम (उदयपुर) द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व मंदिरों की नगरी में सामाजिक समरसता, परिवार की एकता, संस्कार और धर्म आचरण से जुड़ाव के उद्देश्य से शुरू की गई पहल की 101वीं कड़ी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमनभावन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के प्रकाशचंद्र हिंगड़, ओमप्रकाश डाढ़, सुरेश मालपानी, आशीष सारड़ा, रमेश मूंगड़, कैलाश झंवर, सत्यनारायण आगार, जीतेन्द्र फरक्या, नरेंद्र हिंगड़, नितिन देपुरा सहित अन्य सदस्यों ने श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। पंडित मनोज कश्यप का मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ सूरजमल मानावत और रामकुंवार दरक आदि ने स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित भजन प्रवाह में राजकुमार मारु, सत्यनारायण सोनी, कमल विजयवर्गीय, गोपाल राठौर, अर्पित शर्मा, विजय उपाध्याय और ओम सोनी ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भरी बरसात के बावजूद श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया।

उल्लेखनीय है कि सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग की इस पहल का दूसरा आयोजन भी इसी श्रीमनभावन हनुमान मंदिर में हुआ था।

अंत में सनातन सत्संग मंडल की ओर से लाभार्थियों, मंदिर ट्रस्ट और बड़ी संख्या में उपस्थित सनातन परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी 102वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया गया। अगला आयोजन 1 सितंबर, मंगलवार को रात 8:30 बजे श्रीबालवीर हनुमान मंदिर, पुलिस थाने के बाहर, रामपुरा नाका पर होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE