सरवानिया महाराज। हज़रत पैगंबर मोहम्मद साहब के योमे पैदाईश (रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख) के मौके पर आज शहर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व पूरे हर्षाेल्लास और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिद को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया और पाक नात व तकरीर का विशेष आयोजन हुआ।
सुबह-सुबह नीमच-सिंगोली रोड स्थित मदीना मस्जिद से बैंड-बाजों के साथ एक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में मदरसे के बच्चों के साथ शहर काजी, अंजुमन सदर और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। जुलूस के दौरान बच्चे और युवा हाथों में इस्लामिक झंडे लहराते हुए चल रहे थे। शहर में कई स्थानों पर समाजजनों ने फूलों और मालाओं से जुलूस का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
अमन, चौन और भाईचारे का संदेश
पैगंबर मोहम्मद साहब के इस दुनिया में आगमन को पूरी कायनात में रहमत मानवता, अमन-चौन शांति और आपसी भाईचारे के रूप में माना जाता है। उनके द्वारा दी गई मुहब्बत दया इंसानियत प्रेम और क्षमा की शिक्षा को जीवन में उतारकर चलने की सिख ली जाती है।
वली साहब को पेश की चादर
हज़रत पैगंबर मोहम्मद साहब के योमे पैदाईश के अवसर पर बड़ी संख्या में समाजनों ने जुलूस के रुप में आमलीभाट रोड़ स्थित बावड़ी वाले वली साहब की दरगाह पर चादर पेश कर जियारत की और अकीदत के फूल चढ़ाएं इसके बाद समाज का सामुहिक खाना आबादी हुआ।
प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मुस्तेद
जुलूस के दौरान जावद तहसीलदार नवीन छलोत्रे, राजस्व पटवारी महेश भाटी, विनोद पुरोहित, अर्जुन रायकवार सहित सरवानिया पुलिस चौकी बल और चौकीदार सुरक्षा और व्यवस्था के लिए साथ रहे।
जुलूस के साथ-साथ हुई सफाई
इस आयोजन की खास बात नगर परिषद की मुस्तैदी रही। जुलूस के दौरान उड़ने वाले कागजी फूल-पत्ती और अन्य कचरे को नगर परिषद के सफाई अमले ने हाथों-हाथ उठाया। साफ-सफाई की इस त्वरित व्यवस्था के तहत कचरे को तुरंत कलेक्ट कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर डंप कर दिया गया।
यह रहें मौजूद
इस दौरान सदर सय्यद गौरी, सेकेट्री इमरान निलगर, नायब सदर उस्मान मीस्त्री, मौलाना हाफ़िज़ अफसार कादरी, हाजी फजलु रहमान रंगरेज, ख़्वाजा हुसैन मसुरी, उस्मानगनी मंसुरी, सत्तार शाह, खाजु भाई शाह, अब्दुल मंसुरी, सिंकदर मंसुरी , जाकीर हुसैन शाह, रफीक भाटी, राजू पठान, यासिन निलगर, मुश्ताक पठान, इमरान शाह, लाल मोहम्मद रंगरेज, गफ्फार रंगरेज, जुल्फकार मंसुरी रफीक भाई रिजवान मंसुरी, तालीम हुसैन मंसुरी सहित कई लोग उपस्थित थे।