BREAKING NEWS
NEWS : त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में पहुंची फरियाद, कलेक्टर के.. <<     KHABAR : आधार सेवाओं के लिए डाकघरों में लगेगा.. <<     KHABAR : जनता की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान,.. <<     KHABAR : जामा मस्जिद से निकला जश्ने ईद.. <<     KHABAR : शहर में जलभराव से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप,.. <<     KHABAR : खेल मैदान बचाने आप का कल प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : नीमच ने फिर लहराया परचम, 12 स्वर्ण और 8 रजत.. <<     KHABAR : समाजसेवी डॉ. दयाल की सुपुत्री नेहा को.. <<     NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर.. <<     REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने जिला चिकित्सालय का.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के गंगरार में चोरों का बड़ा खेल.. <<     BIG NEWS : छोटीसादड़ी से प्रतापगढ़ तक तलाश, आखिर.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति.. <<     रामपुरा में अकीदत और उत्साह के साथ निकला.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ निकला भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 26, 2026, 6:32 pm
NEWS : वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर गूंजा वीरता और स्वाभिमान का संदेश, समाजजनों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन, समाज ने लिया एकता और उत्थान का संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वीरांगना विद्युलता लोधा के बलिदान दिवस पर युवा क्षत्रिय लोधा विकास समिति की ओर से सैंथी स्थित पंचवटी कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजजनों ने वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, साहस एवं स्वाभिमान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चित्तौड़गढ़ और मेवाड़ की धरती वीरता, त्याग और स्वाभिमान की गौरवशाली परंपरा के लिए जानी जाती है। वीरांगना विद्युलता लोधा का बलिदान भी इसी परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने मातृभूमि के सम्मान को सर्वाेपरि रखते हुए अपने प्राण न्योछावर किए और आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस एवं स्वाभिमान की प्रेरणा छोड़ी।

वक्ताओं ने कहा कि मेवाड़ की वीरगाथाएं समाज को एकता, साहस और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती हैं। वीरांगना विद्युलता लोधा के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज के लोगों ने सामाजिक एकता एवं उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय लोधा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिव लोधा, शिव प्रकाश लोधा, सोहन लोधा, श्याम लोधा, हरीश लोधा, नारू लोधा, जसराज लोधा, फूलचंद लोधा सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने वीरांगना विद्युलता लोधा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE