चित्तौड़गढ़। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित ‘स्वच्छ ग्राम पहल’ के अंतर्गत ग्राम शिरडी में सामुदायिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान देश के पुरस्कार प्राप्त गांवों की स्वच्छता एवं स्वच्छता संबंधी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को सामूहिक सहभागिता और निरंतर प्रयासों से गांव को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अभियान में ग्राम पंचायत के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा 200 से अधिक ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने और गांव को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।