सागर। नरयावली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी के बीच बयानबाजी से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। रविवार को कर्रापुर में आयोजित जनविश्वास शिविर में दोनों नेता पहुंचे थे। यहां सुरेंद्र चौधरी ने शिविर और शासन की योजनाओं पर सवाल उठाए। इसके बाद विधायक प्रदीप लारिया ने उन पर पलटवार किया।
सुरेंद्र चौधरी बोले- शिविर में समस्या का समाधान नहीं होता
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने जनविश्वास शिविर को लेकर कहा कि इन शिविरों में जनता को समस्याओं के समाधान के लिए बुलाया जाता है, लेकिन यहां कुछ नहीं होता। उन्होंने शासन की योजनाओं को कागजों तक सीमित बताया।
विधायक बोले- जनता ने चार बार नकारा
सुरेंद्र चौधरी के बयान पर भाजपा विधायक प्रदीप लारिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आपको जनता ने एक बार नहीं, बल्कि चार बार नकार दिया। बावजूद इसके आपकी नकारात्मकता कम नहीं हुई। बार-बार जनता द्वारा नकारने के बाद भी दिल है कि मानता ही नहीं।”
चौधरी बोले- 29 हजार फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए
विधायक के बयान पर सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि 2026 में मतदाता सूची का पुनरीक्षण हुआ था। इसमें 29 हजार फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं के दम पर नरयावली विधानसभा में भाजपा और प्रदीप लारिया चुनाव जीतते थे।
चौधरी ने कहा कि जनता ने उन्हें प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसलिए उनका फर्ज जनता की आवाज उठाना है। उन्होंने कहा कि वे लगातार युवा, किसान और मजदूरों की आवाज उठाते रहेंगे।