BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 31, 2026, 2:45 pm
KHABAR : रानीपुरा में निगम की कार्रवाई पर दुकानदारों का हंगामा, इंदौर में 70 दुकानों के ओटले-पार्टिशन तोड़े, दुकानदारों ने रोड जाम की कोशिश, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। रानीपुरा इलाके में सोमवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। निगम की टीम दुकानों के बाहर बने ओटले और अस्थायी पार्टिशन हटाने पहुंची थी। कार्रवाई रानीपुरा से संजय सेतु ब्रिज की ओर बढ़ी तो दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच विवाद हो गया।


दोनों पक्षों में तीखी बहस और चिल्ला-पुकार होने लगी। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें तत्काल सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया


60-70 दुकानों के अस्थायी निर्माण हटाए
नगर निगम की रिमूवल टीम सोमवार को अमले और तीन थानों के पुलिस बल के साथ रानीपुरा पहुंची। टीम ने एक के बाद एक करीब 60 से 70 दुकानों के बाहर बने अस्थायी पार्टिशन और ओटले हटाए। इसके अलावा फुटपाथ पर लगी 8 से 10 गुमटियों को भी हटाया गया।


शुरुआत में दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन कार्रवाई आगे बढ़ने के साथ विवाद बढ़ गया। रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे और दुकानदारों के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद दुकानदारों ने दुकानें बंद कराने और रानीपुरा रोड जाम करने की कोशिश की।


सड़क पर खड़े होकर रोकने लगे वाहन
कुछ दुकानदार सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को रोकने लगे। सूचना पर ।ब्च् विनोद दीक्षित और रूबिना मिजवानी ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद निगम की कार्रवाई दोबारा शुरू हो सकी। रानीपुरा के बाद निगम की टीम ने जेल रोड पर भी अस्थायी निर्माण हटाए।


कई बार मुनादी, फिर भी नहीं हटाए निर्माण
भवन अधिकारी अंकेश बिरथरिया ने बताया कि रानीपुरा शहर के मध्य क्षेत्र में आता है और पीक आवर्स में यहां भारी ट्रैफिक रहता है। निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर कार्रवाई से पहले कई बार मुनादी कराई गई थी। दुकानदारों को व्यक्तिगत रूप से भी अस्थायी निर्माण हटाने और दुकान का सामान बाहर नहीं रखने की समझाइश दी गई थी।


दुकानदारों को दोबारा अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई
उन्होंने बताया कि दुकानों के बाहर सामान रखने के लिए बनाए गए पार्टिशन और ओटलों के कारण सड़क और फुटपाथ पर जगह कम हो रही थी। इसी वजह से कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ये अस्थायी निर्माण थे, इसलिए अलग से नोटिस देने की जरूरत नहीं थी। दुकानदारों को दोबारा भी अनाउंसमेंट कर चेतावनी दी गई है कि अस्थायी निर्माण न करें और दुकानों के बाहर सामान न रखें, अन्यथा फिर कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई के दौरान तुकोगंज, सेंट्रल कोतवाली और एमजी रोड थाने का पुलिस बल तैनात रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE